गोरखपुर। शहरवासी अब हर मौसम में अत्याधुनिक तरण ताल का लुफ्त उठा सकेंगे। गोरखपुर क्लब के तरण ताल को काफी आकर्षक बनाया गया है। बुधवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा ने इसका उद्घाटन किया।
क्लब के महासचिव डाॅ. संजीव गुलाटी की पहल पर स्विमिंग पूल की रिमाॅडलिंग कराते हुए इसे हर मौसम के लिए अनुकूल बनाया गया है। डाॅ. गुलाटी ने बताया कि यह पूर्वांचल का पहला स्विमिंग पुल है, जहां फिल्ट्रेशन प्लांट के साथ ही साथ हीटिंग सिस्टम भी लगाया गया है जो वर्ष के हर मौसम में स्विमिंग प्रेमियों के लिए अनुकूल होगा। इससे पहली बार नगरवासी अब हर मौसम में स्विमिंग पुल का लुत्फ उठा सकेंगे। इस मौके पर अरविंद नाथ तिवारी, संजय खेतान, धीरज मोहन दास, शुभेंदु, अनुज अग्रवाल, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।