फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर को जगमगाने की तैयारी, 10 करोड़ से 27 रूटों पर लगेंगे सोलर लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोलर सिटी बनेगा शहर, 27 रूटों पर चिह्नित किए गए 3200 स्ट्रीट लाइट प्वाइंट
विज्ञापन

-नगर निगम की तरफ से नेडा को भेजा गया प्रस्ताव
गोरखपुर। शहर को सोलर सिटी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम 10 करोड़ की लागत से सोलर लाइट लगवाएगा। निगम ने 27 रूटों पर करीब 3200 स्ट्रीट लाइट बिंदुओं को चिह्नित किया है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर नेडा को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त व प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश निरंकार सिंह ने बुधवार को पथ प्रकाश विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने पथ प्रकाश विभाग के सहायक अभियंता और अवर अभियंता व सुपरवाइजरों से शहर के विभिन्न इलाकों में खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों की जानकारी ली। सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी दिन में स्ट्रीट लाइट जल रहे हैं, उन्हें ठीक करने की व्यवस्था करें और सुनिश्चित करें कि दिन में कोई भी स्ट्रीट लाइट न जले। सभी स्ट्रीट लाइटों को सीसीएमएस पोर्टल पर फीड कराएं। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में सोलर स्ट्रीट लाइटों की संख्या और बढ़ाई जा रही है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सोलर स्ट्रीट लाइटों का प्रस्ताव नेडा को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें