कहा कि पहले विधानसभा, फिर एमएलसी और अब लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत मिली है। भाजपा का हर कार्यकर्ता, नेता जनकल्याण का काम कर रहा है। यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों को जिलों में 72 घंटे प्रवास का लक्ष्य दिया। मंत्री जिलों में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं। कोई नेता या कार्यकर्ता एसी कमरे में बैठकर राजनीति नहीं कर रहा है। जनहित में सब पसीना बहा रहे हैं। योगी सरकार ने 100 दिनों में रिकार्ड काम किए हैं। इसका ब्योरा उत्तर प्रदेश की जनता को दिया जा चुका है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में भी खूब काम हुए हैं।
मंत्री की अनुमति के बगैर तबादला नहीं
स्वास्थ्य विभाग में तबादलों पर गर्म सियासत के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मंत्री की अनुमति के बगैर कोई तबादला नहीं होता है। अधिकारी व कर्मचारी के तबादले के मानक तय होते हैं। तबादले से जुड़ी फाइल मंत्री के पास जाती है, फिर तबादला सूची जारी की जाती है। इस पर किसी तरह का विवाद ठीक नहीं है। विभागीय सूचना किसी से मांगी जा सकती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से दरोगा भर्ती में गड़बड़ी से संबंधित बयान पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उन्हें बोलने का हक नहीं है। सपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अब पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं।
एमएलसी के मनोनयन में कार्यकर्ता को प्राथमिकता
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान है। विधानसभा चुनाव में सामान्य कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया, जो जीतकर विधायक बने। लोकसभा उपचुनाव कार्यकर्ता ही लड़कर जीते हैं। जुलाई में ही एमएलसी के मनोनयन होने हैं। इसमें कर्मठी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास करता है। पार्टी में जातिवाद-परिवारवाद को तवज्जो नहीं दिया जाता है।