फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वामी विवेकानंद हॉस्टल ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 03 Mar 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद छात्रावास में चार दिवसीय इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। पुरुष वर्ग कबड्डी के फाइनल में स्वामी विवेकानंद छात्रावास ने गौतम बुद्ध छात्रावास पर 53-38 से जीत दर्ज की।
शतरंज में संतकबीर छात्रावास के पवन कुमार ने पांच अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, संतकबीर के अंकित शर्मा और स्वामी विवेकानंद छात्रावास के अतुल नायक ने चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के बैडमिंटन मुकाबले में स्व. रामप्रताप शुक्ल छात्रावास के विकास कुशवाहा ने स्वामी विवेकानंद के छत्रधारी यादव को 11-7, 11-5 को हराया।
विज्ञापन

बैडमिंटन के निर्णायक मंडल में अमित यादव और कुशाग्र मिश्रा, शतरंज में शशि प्रकाश और अमितेश आनंद, जबकि कबड्डी में रेफरी की भूमिका नागेंद्र और विजय गौड़ ने निभाई।
विज्ञापन

इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. अनिल कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर पुरुष वर्ग क्रिकेट और स्वामी विवेकानंद छात्रावास के कॉमन हाॅल में कैरम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. राकेश कुमार तिवारी, डाॅ. बृजेश कुमार, डॉ. संजय राम, डॉ. आमोद राय, डॉ. केएम मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें