गोरखपुर के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के माल्हनपार रोड पर मरचा गांव के पास स्थित पुलिया के पास पानी में उतराई एक युवक का शव मिला है। उरुवा पुलिस ने शव को निकलवा कर उसके शिनाख्त का प्रयास कर रही है। मगर पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह पुलिया की ओर गए लोगों ने शव देखा और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, पुलिस गुमशुदगी रजिस्टर को भी तलाश रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।