फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह थाना प्रभारी, कई अफसर लगे थे गिरफ्तारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
छह थाना प्रभारी, कई अफसर लगे थे गिरफ्तारी में
विज्ञापन

अश्लील हरकत करने वाले इंस्पेक्टर पर था 25 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी थाने में तैनाती के दौरान फरियाद लेकर आई मां-बेटी से अश्लील हरकत करने के आरोपी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव की गिरफ्तारी के लिए एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र, सीओ भाटपाररानी पंचमलाल के साथ ही छह थाना प्रभारी लगाए गए थे। मंगलवार की देर रात ही एसपी ने उसपर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
एटा के पिलुआ क्षेत्र के भादौगढ़ी गांव निवासी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव लंबे समय से जिले में तैनात था। भटनी थाने में तैनाती के दौरान 22 जून को उसने फरियाद लेकर आई मां-बेटी से अश्लील हरकतें कीं। दोनों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि घटना के बाद भीष्मपाल का स्थानांतरण सलेमपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर हो गया। उसे पुराने एक मामले में एसपी ने 26 जून को निलंबित भी कर दिया था। इसी बीच अश्लील हरकत का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में एसपी के आदेश पर भटनी थाने में अश्लील हरकत करने, सरकारी कर्मचारी द्वारा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही करने आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच में मिली थी लोकेशन
इंस्पेक्टर भीष्मपाल की लोकेशन मंगलवार की रात नौ बजे तक देवरिया शहर में थी। इसके बाद उसका पता नहीं चला। उसकी तलाश में एएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल सलेमपुर इलाके में देर रात तक जमा रहा। कुछ देर के लिए उसने मोबाइल खोला तो उसकी लोकेशन बहराइच में ट्रेस हुई। पूर्व में वह उस जिले में तैनात रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें