साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगा हुआ है। यह सूर्यग्रहण कई मामलों में अनूठा है, लेकिन इस खागोलिय घटना को देखने के लिए आपको पूरी सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि नंगी आंखों से न देखें सूर्यग्रहण...
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि आंशिक और वलयाकार सूर्य ग्रहण आंखों के लिए पूर्ण सूर्य ग्रहण के ज्यादा खतरनाक होता है। इसे देखने के लिए सोलर चश्मा, टेलीस्कोप, पिन होल कैमरा, सूर्यग्रहण प्रोजेक्टेर, सोलर दूरबीन की मदद ले सकते हैं।
भूलकर भी नंगी आंखों से देखने का प्रयास न करें। इससे आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चले जाने का खतरा है। उधर लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम सूर्यग्रहण देखने के मजा किरकिरा कर रहा है।