फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पैसे मांग रहा था सर्वेयर, अधिकारी ने दी ये सजा

Tue, 13 Oct 2020 10:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में भुगतान करने के नाम पर लाभार्थी से पैसे लेने की शिकायत के बाद डूडा परियोजना अधिकारी ने सर्वेयर को कार्यमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को गिरधरगंज के पार्षद प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ विशुनपुरवा कूड़ाघाट निवासी सोनू कुमार ने डूडा परियोजना अधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत की। आरोप लगाया कि डूडा के सर्वेयर विनय राय अंतिम किस्त के भुगतान के लिए 15 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। लाभार्थी ने पांच हजार रुपये दे भी दिए। मकान पूरा भी हो चुका है। इसके बावजूद सर्वेयर यह कह रहे हैं कि पहले 10 हजार रुपये मिलेगा, तभी अंतिम किस्त का भुगतान होगा।

पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि सर्वेयर बिना रुपये लिए किसी का भी आवास स्वीकृत नहीं करते हैं। वहीं अलीनगर वार्ड के पार्षद संजय यादव ने भी आरोप लगाया कि सर्वेयर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से 15 से 20 हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूडा परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने कहा कि सर्वेयर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उसे कार्यमुक्त कर दिया गया है। अगर कोई भी कर्मचारी इस तरह के काम में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें