फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चौरीचौरा स्टेशन से 2479 टन गेहूं लेकर बांग्लादेश गई मालगाड़ी, इस यूनिट की मेहनत लाई रंग

Tue, 13 Oct 2020 09:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे से बांग्लादेश में छोटे भारवाहक वाहन व गेहूं की हो रही सप्लाई
पिछले महीने पहले भी दो रेक खाद्यान्न लेकर गई थी मालगाड़ी
विज्ञापन
मालगाड़ी ट्रेन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले से बांग्लादेश के लिए खाद्यान्न का निर्यात करने में रेलवे ने अहम भूमिका निभाई है। मंगलवार रात चौरीचौरा स्टेशन से एक मालगाड़ी 2479 टन गेहूं लेकर बांग्लादेश गई। इससे पहले भी चौरीचौरा स्टेशन और लखनऊ के सुभागपुर स्टेशन से गेहूं भेजा गया था।  
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे पर मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर गठित ‘बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट‘ की कोशिश रंग लाने लगी है। पूर्वोत्तर रेलवे को अब मालभाड़ा भी मिलने लगा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल के चौरीचौरा स्टेशन से 42 वैगनों की रेक में 2479 टन गेहूं बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन के लिए भेजा गया है। बांग्लादेश के लिए रेल मार्ग से छोटे भारवाहक वाहन भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टाटा एस मिनी ट्रक की रेक इज्जतनगर मंडल के हल्दी रोड स्टेशन से नियमित अंतराल पर बांग्लादेश भेजी जा रही है। इसी तरह लखनऊ मंडल के नौतनवां स्टेशन पर आईए मोटर्स की गाड़ियों की एक रेक को अनलोड कर नेपाल भेजा गया।

मालगाड़ी की गति बढ़ने से फायदा  
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ियों की औसत गति में लगभग दोगुनी वृद्धि होने से रेलवे के वैगन अगली लोडिंग के लिए जल्दी उपलब्ध हो जा रहे हैं। मालगाड़ियों की औसत गति बढ़ी है, इससे समय की बचत हो रही है, जिसके चलते व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का रुझान रेलवे की तरफ बढ़ा है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें