फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: गोरखपुर में सुरक्षा सख्त, ये सात ट्रेनें निरस्त; रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई निगरानी

Fri, 09 Oct 2026 10:50 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले रेलवे ने सात ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। साथ ही गोरखपुर स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और खुफिया एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
गोरखपुर में सुरक्षा सख्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले रेलवे ने सात ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं, गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और खुफिया एजेंसियां स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रख रही हैं। हालांकि, रेलवे की ओर से जारी सूचना में ट्रेनों के निरस्तीकरण की वजह परिचालनिक कारण बताई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

कॉकरोच जनता पार्टी भारत ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाई गई है। आशंका है कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पूर्वांचल से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


 
विज्ञापन

स्टेशन पर 24 घंटे निगरानी, जीआरपी के साथ गश्त
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। जीआरपी के साथ संयुक्त गश्त भी की जा रही है। ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
 

ये सात ट्रेनें रहेंगी निरस्त

नौ अक्तूबर को

  • 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
  • 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस।


10 अक्तूबर को

  • 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस।
  • 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस।
  • 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
  • 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस।
  • 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें