फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार बटखरे से पीटकर छात्र की हत्या

विज्ञापन
छात्र की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सरे बाजार बटखरे से पीटकर छात्र की हत्या
विज्ञापन

साइकिल से टक्कर होने से नाराज बाइक सवार ने किया वार
पुरानी बस्ती के सुर्ती हट्टा मोड़ पर हुई घटना
पुरानी बस्ती के नरहरिया से करवा चौथ का सामान लेने गया था रेशू
बस्ती। बाइक में साइकिल से टक्कर लग जाने से नाराज बाइक सवार युवक ने रविवार दोपहर बाद बटखरे से पीटकर 10वीं के छात्र की हत्या कर दी। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के सुर्ती हट्टा मोड़ पर हुई घटना के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छात्र को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच हत्यारोपित युवक बाइक लेकर फरार हो गया।
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के नरहरिया निवासी 17 वर्षीय रेशू पुत्र हजारी लाल रविवार दोपहर बाद करीब 4:30 बजे साइकिल से करवा चौथ का सामान लेने बाजार गया था। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में वह 10वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि सुर्ती हट्टा मोड़ पर उसकी साइकिल की एक बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर एक युवक मां को बैठाकर कहीं जा रहा था। टक्कर होने से नाराज युवक ने बाइक खड़ी कर बगल में सब्जी बेच रही महिला से बटखरा छीनने लगा। महिला ने आपत्ति की तो उसे ढकेलकर बटखरे से रेशू के सिर पर वार कर दिया। वह मौके पर ही गिर पड़ा। यह देेख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौका देख युवक बाइक सहित फरार हो गया। चार भाइयों व एक बहन में रेशू सबसे छोटा था।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाजार में आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से हत्यारोपित की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया छात्र रेशू की हत्या के मामले में उसके भाई अरविंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित युवक की पहचान अक्षय जायसवाल नई बाजार पुरानी बस्ती के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें