फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लॉक के औचक निरीक्षण में स्कूल से नदारद मिले कई शिक्षक, नौ शिक्षकों का रोका वेतन

Sat, 25 Jan 2020 10:50 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में बिना सूचना गायब मिले नौ शिक्षकों, दो अनुदेशक और चार शिक्षामित्रों का वेतन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रोक दिया गया है। तीन ब्लॉक के औचक निरीक्षण में ये सभी बिना किसी सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर मिले। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी भटहट ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद के निरीक्षण के दौरान शिक्षिका शशि पांडेय, अर्चना त्रिपाठी, रीता रानी, प्रेम नारायण गुप्त और रीता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद में कार्यरत शिक्षिका जैसवार शकुंतला, सुषमा सिंह, अनुदेशक शिल्पी कुमारी यादव, सरोज यादव, शिक्षा मित्र रानी गुप्ता अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोक दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपुर ने प्राथमिक विद्यालय लालापुर का निरीक्षण किया।

जहां अनीता गुप्ता प्रसूतावकाश और सहायक अध्यापक रीता भारती निष्ठा प्रशिक्षण के लिए बीआरसी पर मिलीं। शिक्षामित्र वंदना पांडेय और गणेश कुमार यादव बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। दोनों शिक्षामित्रों का वेतन रोक दिया गया है। वहीं जिला समन्वयक निर्माण ने पॉली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय थरूआपार का निरीक्षण किया जहां 10:07 बजे विद्यालय पर कोई शिक्षक उपस्थित नहीं मिला। इसके बाद सहायक अध्यापक मनीषा कसौधन, दीपिका सिंह और शिक्षा मित्र बबिता सिंह का वेतन बाधित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें