फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 27 से लागू होगा समर शेड्यूल, कोलकाता के लिए एक और उड़ान

Fri, 10 Mar 2023 10:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

अभी गोरखपुर एयरपोर्ट से इंडिगो, स्पाइस जेट व एलायंस एयर के 10 विमान रोजाना उड़ान भरते हैं। अब विमानों की संख्या 11 हो जाएगी। कोलकाता के लिए 72 सीट वाली विमान सेवा शुरू करने के लिए एलायंस एयर ने प्रस्ताव दिया था जिसे एयरपोर्ट अथारिटी ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही कोलकाता के लिए एक और उड़ान शुरू हो जाएगी। 27 मार्च से लागू होने वाले समर शेडयूल में इस उड़ान के लिए समय निर्धारित किया जा रहा है। विमानन कम्पनी एलायंस एयर की फ्लाइट कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। समर शेड्यूल में कई अन्य उड़ानों का समय भी बदला जाएगा।

विज्ञापन


अभी गोरखपुर एयरपोर्ट से इंडिगो, स्पाइस जेट व एलायंस एयर के 10 विमान रोजाना उड़ान भरते हैं। अब विमानों की संख्या 11 हो जाएगी। कोलकाता के लिए 72 सीट वाली विमान सेवा शुरू करने के लिए एलायंस एयर ने प्रस्ताव दिया था जिसे एयरपोर्ट अथारिटी ने मंजूरी दे दी है। यह उड़ान रोज होगी। वर्तमान में अभी इंडिगो का 72 सीटर विमान शाम 5:50 बजे कोलकाता से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचता है, आधे घंटे बाद यहां से यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए उड़ान भरता है।

छोटे रेलवे स्टेशनों के आसपास भी मिलेगा आरक्षित टिकट
आरक्षित काउंटर टिकट के लिए अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुख्यालय गोरखपुर, छपरा और वाराणसी के बाद अब छोटे रेलवे स्टेशनों के आसपास भी आरक्षित टिकट मिल जाएंगे। चौरी चौरा और पिपराइच सहित वाराणसी मंडल के ए, बी, डी और ई श्रेणी के 27 स्टेशन परिसर के बाहर आसपास क्षेत्र में यात्री टिकट सुविधा केन्द्र (वाइटीएसके) खुलेंगे।
विज्ञापन


निजी भागीदारी के आधार पर खुलने वाले सुविधा केन्द्रों के लिए मंडल प्रशासन ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छोटे रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकटों की बिक्री की जिम्मेदारी निजी हाथों में साैंपने के बाद रेलवे प्रशासन ने आरक्षित टिकट में भी निजी भागीदारी बढ़ाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें