फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में बीच सड़क पर पलटी गन्ना लदी ट्रॉली, तीन घंटे तक जाम से जूझते रहे लोग

Wed, 20 Jan 2021 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
गन्ने से लदी ट्रॉली पलट गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर सेंदुरिया विशुनपुर के टोला गुदरहिया के पास गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से तीन घंटे तक मार्ग बंद रहा। अहिरौली बाजार पुलिस ने पहुंचकर ट्राली को किनारे करवा कर आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह एक गन्ना लदी ट्राली कप्तानगंज की तरफ से पिपराइच चीनी मिल को जा रही थी। सेंदुरिया विशुनपुर गांव के गुदरहिया टोला के समीप सामने से तेज रफ्तार एक गाड़ी ट्रैक्टर के आगे आ गई।

हादसा बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। बीच सड़क में ट्रॉली पलटने से कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर जाम लग गया। गनीमत रहा कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर अहिरौली बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से ट्रॉली को किनारे कराकर आवागमन सामान्य कराया गया। हेड कांस्टेबल मनीष कुमार राय ने जाम में फंसे वाहनों को जगदीशपुर चौराहे से मुजहना, अटकहवा, बलुआ सहजौली चौराहा होते हुए आगे की ओर भेजा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें