फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सफलता उन्हीं को मिलती है जो दृढ़ रहते हैं, न करें परिणाम की चिंता

विज्ञापन
 शोभा यात्रा में मार्च पास्ट की सलामी लेते मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के उपाध्यक्ष व लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) योगेंद्र डिमरी ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो दृढ़ रहते हैं। परिणाम की चिंता किए बगैर परिश्रम करते रहें।
विज्ञापन


योगेंद्र डिमरी बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह 2025 के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबाेधित कर रहे थे। छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता स्थाई नहीं होती है। सफलता हर बार नहीं मिलती है, आज है लेकिन कल नहीं रहेगी। सचिन तेंदुलकर का नाम सबने सुना है, वह भी कई बार असफल रहे। आपके सामने आने वाली हर चुनौती आपको सफल बनाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ऐसे लोगो को पसंद करती हैं, जिसके मन में जुनून, अनुशासन, ईमानदारी, समर्पण और साहस है। सेना में हम सबसे पहले अनुशासन सीखते हैं। जो अनुशासन अपनाता है, वह कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकता है। छोटे अवसरों पर जो ईमानदारी दिखाता है, बड़े अवसरों पर भी वह नहीं डिगता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब देश में अंग्रेजी शासन और अंग्रेजियत का बोलबाला था ऐसे में 1916 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी और 1932 में महाराणा प्रतापा शिक्षा परिषद की गोरखपुर में नींव रखना भारतीयता और राष्ट्र की सच्ची सेवा थी। महाराणा प्रताप के अनुकरणीय जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर साहस दिखाना ही नहीं बल्कि ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना, पर्यावरण की रक्षा, लोक कल्याण और समाज का एक अच्छा नागरिक बनना भी वास्तविक देशभक्ति है। महाराणा प्रताप के जीवन से हमें अनुशासन, ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के जिन मूल्यों की शिक्षा मिलती है वो ही आपको जीवन में सफल बनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें