फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक क्षेत्र की मतदाता सूची की दूर हों खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव और प्रदेश मंत्री डॉ. महेंद्र राय के नेतृत्व में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र के प्रकाशित मतदाता सूची की खामियों को दूर किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि मतदाताओं के कार्यरत विद्यालय के नाम का कॉलम खाली है। मतदाता के विद्यालय का नाम सूची में न होने से फर्जी मतदाताओं की पहचान नहीं हो सकती है। मतदाताओं के बूथ का आवंटन में मनमानी, व्यक्तिगत विवरण में त्रुटि की भी शिकायत की। आरोप लगाया कि मऊ जनपद के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से मदरसा शिक्षकों का मतदाता आवेदन फाॅर्म मनमाने तरीके से रिजेक्ट किया गया है। महेंद्र राय ने खामियों को दूर कर सूची के पुन: प्रकाशन की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सृष्टिराज दुबे, रत्नेश यादव, राजकुमार, अतुल त्रिपाठी, संपूर्णानंद द्विवेदी व सुधीर कुमार श्रीवास्तव आदि शिक्षक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें