सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। गीडा सेक्टर-11 के आवासीय क्षेत्र में शनिवार को कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर थार गाड़ियों से स्टंट कर वीडियो बना रहे थे। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, युवकों को स्टंटबाजी करते देख स्थानीय लोगों ने स्थिति को जोखिम भरा मानते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो थार वाहनों को सीज कर दिया। चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने युवकों को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की हिदायत दी।