मूल्यांकन प्रक्रिया में भी अब शिक्षक मनमानी तरीके से कापियां नहीं चेक कर पाएंगे। ऑनलाइन व्यवस्था ऐसी बनाई जा रही है कि शिक्षक एक दिन में अधिकतम 10 से 15 कापियां चेक कर पाएंगे।
नंबर देने के बाद ही दूसरा पेज खुलेगा
ऑनलाइन मूल्यांकन में एक और व्यवस्था की जा रही है। शिक्षक जब एक पेज को चेक कर लेंगे और नंबर फीड करेंगे तभी दूसरा पेज खुलेगा। यानी उन्हें हर पेज को चेक करना ही पड़ेगा। अभी तक कापियों के मूल्यांकन में पहले पेज पर ही अंक दिया जाता है।
इससे अंदर के पेज छूटने का भी डर रहता है। कई बार ऐसी शिकायतें भी हुई है और दोबारा मूल्यांकन में ऐसा पाया भी गया है कि शिक्षक ज्यादा कापियां जांचने के फेर में कभी-कभी भीतर के पेज छोड़ भी देेेते हैं। नई व्यवस्था से ऐसा संभव नहीं हो पाएगा।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बहुत सारे बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कापियों को मूल्यांकन कराने के बाद सर्वर के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराने की योजना है। इससे विद्यार्थी को कापियां देखने में आसानी होगी, वह शुल्क जमा करके ऑनलाइन ही कापियों को देख सकेगा।