फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्कूलों में 15 तक होंगे आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को तिरंगा यात्रा जीएसवीएस से प्रारंभ
विज्ञापन

डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने किया शुभारंभ
महराजगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त तक माध्यमिक स्कूलों में 15 अगस्त तक विविध आयोजन होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत मंगलवार को जीएसवीएस इंटर कॉलेज से डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने तिरंगा यात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
तिरंगा यात्रा में एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवक, स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व स्कूल के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने किया। यात्रा के बाद परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां सिब्बन लाल सक्सेना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर डीआईओएस ने कहा कि इस जनपद में शिक्षा की लौ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने रखी जो आज मशाल का रूप लेकर रोशनी फैला रही।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि इस बार हर घर तिरंगा अभियान में डीआईओएस के निर्देश पर विविध आयोजनों की शृंखला तय की गई है। प्रवक्ता कामाख्या जायसवाल ने कहा कि अखंड भारत के विभाजन के बाद उत्पन्न समस्याओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। नाट्य प्रस्तुतियां, रंगोली और अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल होंगी। अभियान के तहत, विद्यार्थियों और शिक्षकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

गतिविधियों की जानकारी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश हैं यह अनुपालन सभी माध्यमिक स्कूलों को करना होगा। एनसीसी अधिकारी अखंड दुबे,एनएसएस के प्रभारी मनीष कनौजिया, संतराज यादव, मनोज यादव, महेंद्र गुप्ता, सुभाष, अमरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें