फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: तपती धूप में मेन गेट के सामने धरने पर बैठा छात्र, जानिए वजह- लगाया मनमानी का आरोप भी

Sat, 07 Jun 2025 01:56 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

कुशीनगर का रहने वाला छात्र मनीष सिंह ने बताया कि पीएचडी प्रवेश से जुड़ी अपनी शिकायत का समाधान नही होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए धरना दे रहा है। छात्र का कहना है कि उसे विश्वविद्यालय से पीएचडी करनी है, लेकिन उसे एमजीपीजी कॉलेज में पीएचडी के लिए आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठा छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर एक छात्र ने शुक्रवार को मेन गेट पर धरना दिया। छात्र ने विश्वविद्यालय पर पीएचडी में प्रवेश को लेकर मनमानी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

कुशीनगर का रहने वाला छात्र मनीष सिंह ने बताया कि पीएचडी प्रवेश से जुड़ी अपनी शिकायत का समाधान नही होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए धरना दे रहा है। छात्र का कहना है कि उसे विश्वविद्यालय से पीएचडी करनी है, लेकिन उसे एमजीपीजी कॉलेज में पीएचडी के लिए आवंटित किया गया है।

छात्र ने विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश को निष्पक्ष तौर पर कराने को लेकर प्रदर्शन किया। धरने की जानकारी मिलते ही प्रॉक्टर प्रो.विनय सिंह मौके पर पहुंचे, उन्होने शांतिपूर्वक छात्र की बातचीत सुनी और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता के संबंध में उसे आश्वासन दिया। इसके बाद उसे समझाकर घर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें