फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क सुरक्षा की शपथ लेकर निकले विद्यार्थी, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

Sun, 11 Oct 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। यह केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। यह बात महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल ने शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अभियान में शिक्षकों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने का संकल्प लिया। इसके बाद जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
कुलपति डॉ. गोयल ने विद्यार्थियों से खुद नियमों का पालन करने के साथ परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार सिंह, अश्वनी, डॉ. धनंजय पांडेय, डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, पंकज राजपूत और डॉ. श्याम कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें