फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की अलग होगी गिनती

Fri, 13 Nov 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना-2027 में संस्थागत परिवार की श्रेणी में आएंगे विद्यार्थी और कर्मचारी
विज्ञापन

मेस से भोजन करने वालों की होगी प्रगणकों के जरिये गणना
समन्वय के लिए विश्वविद्यालय को बनाना होगा नोडल अधिकारी

गोरखपुर। जनगणना-2027 में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाला कोई भी विद्यार्थी गणना से छूटेगा नहीं। छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की गणना संस्थागत परिवार के रूप में की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित करने के लिए पत्र भेजा है।
नोडल अधिकारी नामित करना अनिवार्य किया गया है। यह अधिकारी संस्थान के साथ चार्ज अधिकारी, पर्यवेक्षक और प्रगणक के बीच समन्वय स्थापित करेंगे, ताकि छात्रावासों में रहने वाले सभी की गणना निर्धारित समय में पूरी हो सके।
विज्ञापन

जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना के लिए प्रदेश में 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी। इसके लिए se.census.gov.in पोर्टल पर जानकारी दर्ज की जा सकेगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे।

बॉक्स
मेस से भोजन करने वालों की बनेगी संस्थागत परिवार की श्रेणी
विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले और संस्थान की साझा रसोई या मेस से भोजन करने वाले छात्र, शिक्षक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी संस्थागत परिवार की श्रेणी में आएंगे। इनकी गणना जनसंख्या गणना अवधि में प्रगणक करेंगे। वहीं, परिसर में अलग परिवार के रूप में रहने वाले केयरटेकर, माली, वाहन चालक और अन्य सहायक कर्मचारी, जो संस्थान की मेस से भोजन नहीं करते हैं, अपने परिवार की स्व-गणना कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोट
जनगणना-2027 के तहत प्रत्येक व्यक्ति की गणना उसके वास्तविक निवास स्थान पर ही की जाएगी। चार्ज अधिकारी, पर्यवेक्षक और प्रगणकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। इसके लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजा गया है।
- जय प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व, गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें