फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटी के जन्मदिन पर खिलौना खरीदने निकली महिला की चेन उड़ाई, चार युवतियों पर आरोप

Fri, 13 Nov 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ई-रिक्शा में पैर दबाने के बहाने भटकाया ध्यान, छह घंटे तक दो थानों की चक्कर लगाती रही महिला
विज्ञापन

- गले से सोने की चेन निकालकर बलदेव प्लाजा के पास उतर गईं आरोपी


गोरखपुर। बेटी के जन्मदिन पर खिलौना खरीदने निकली महिला ई-रिक्शा में टप्पेबाजी का शिकार हो गई। आरोप है कि ई-रिक्शा में सवार हुईं चार युवतियों ने पैर दबाने के बहाने उसका ध्यान भटकाया और गले से सोने की चेन निकाल ली। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे की है। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन आरोप है कि कैंट और कोतवाली थाने के चक्कर लगाने के बावजूद रात आठ बजे तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
दिलेजाकपुर निवासी संजय गुप्ता दुकान पर काम करते हैं। बृहस्पतिवार को उनकी बेटी प्रगति का जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी पत्नी पूजा खिलौना खरीदने रेती चौक गई थीं। दोपहर करीब दो बजे खरीदारी के बाद वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। रास्ते में शास्त्री चौक से चार युवतियां भी ई-रिक्शा में सवार हो गईं। पूजा के मुताबिक, चारों युवतियों ने उनका पैर दबाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनका ध्यान भटकाकर गले से सोने की चेन निकाल ली। चारों युवतियां गोलघर चौकी के सामने बलदेव प्लाजा के पास ई-रिक्शा से उतर गईं। उनके जाने के बाद पूजा की नजर गले पर पड़ी तो चेन गायब थी। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चारों युवतियों के दिखाई देने की बात भी सामने आई है। पूजा का आरोप है कि घटना के बाद वह पति के साथ पहले कैंट और फिर कोतवाली थाने पहुंचीं, लेकिन उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। दोपहर में हुई घटना के बाद रात आठ बजे तक दंपती कार्रवाई के लिए थानों के चक्कर लगाते रहे।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें