फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in UP: प्रयागराज से 10 बसों से छात्र पहुंचे फरेंदा, यहां किए गए क्वारंटीन

Wed, 29 Apr 2020 02:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
छात्रों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

शिक्षा ग्रहण करने गए प्रयागराज से छात्रों को घर पहुंचाने का प्रयास प्रदेश सरकार द्वारा शुरू कर दिया गया है। बुधवार को 10 बसों से करीब 262 छात्रों को फरेंदा लाया गया। जहां पर आश्रय स्थल सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में लाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। यहां से प्रशासन के द्वारा उन्हें ब्लॉकवार होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब 9 बजे से प्रयागराज से बसों का आने का सिलसिला शुरू हो गया। करीब 12 बजे तक आठ बसे सेठ आनंदराम जयपुरिया पहुंच गई। जिससे करीब 210 छात्र पहुंचे।
बसों के आने के पहले ही एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल,सीओ अशोक कुमार मिश्रा,एसओ अखिलेश कुमार सिंह व स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक डॉ. हीरालाल, अजंनी कुमार सिंह, विशाल चर्तुवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


बसों के आने के बाद उसमें सवार छात्रों की गिनती करने के बाद ब्लाक कर्मचारियों के सहयोग से सूची बना कर उनका थर्मल स्क्रीनिंग शुरू किया गया। एसडीएम राजेश जायसवाल ने बताया कि दस बसों से 262 छात्र पहुंचे हैं। इनकी जांच करने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया।

 

विज्ञापन

यूपी सरकार की हुई तारीफ

डॉ. हीरालाल ने बताया कि बस से उतरने के बाद छात्रों के तापमान की जांच की गई। जिसमें करीब चार छात्रों का तापमान अधिक मिला, उनको आराम कराकर फिर से जांच की जाएगी।

प्रयागराज से बसों से पहुंचे छात्र रामअशीष, अजय, अमित, सुशील सहित अन्य छात्रों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद कुछ दिनो तक ठीक रहा लेकिन अब राशन, पैसा की दिक्क्त शुरू हो गई थी। जिसके कारण समस्या आ रहा है। सरकार का प्रयास काफी सराहनीय है।

फरेंदा आश्रय स्थल पर विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने प्रयागराज से पहुंचे छात्रो को राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल,सीडीओ पवन अग्रवाल,बीएसए जगदीश शुक्ला,पीडी आरके पाल, पंचायत कर्मी अभिषेक पांडेय,हेमवंत कुमार,राणा प्रताप,वेद प्रकाश,आशीष जायसवाल,डब्बू सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें