फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: श्रीराम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल अत्याधुनिक तकनीक से रूबरू होंगे MMMUT के छात्र

Thu, 04 May 2023 04:00 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।

सार

एमएमएमयूटी और एलएंडटी के बीच जो अनुबंध होने जा रहा है, उसमें उद्योग आधारित पाठ्यक्रम में कैंपस चयन को भी रखा गया है। पढ़ाई के बाद एलएंडटी खुद इन छात्रों को योग्यता के आधार पर अपने यहां नौकरी देगी।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल हो रही अत्याधुनिक लैच मोड तकनीक से मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय के छात्र भी रूबरू होंगे। इस तकनीक पर आधारित पाठ्यक्रम भी विश्वविद्यालय प्रशासन जुलाई के सत्र से शुरू करने जा रहा है। इसके लिए श्रीराम मंदिर बना रही लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) कंपनी से विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही अनुबंध करने जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब बीटेक के छात्रों को उद्योग पर आधारित पाठ्यक्रम पढ़ाने का निर्णय लिया है। ताकि छात्र कक्षाओं में पढ़ाई के बाद विभिन्न उद्योग में जाकर सीख सकें। इस पाठ्यक्रम का शुल्क 2500 रूपये होगा और इसे किसी भी ब्रांच के छात्र पढ़ सकेंगे। लैच मोड तकनीक पर पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए एक कमेटी बना दी गई है, जिसमें दो प्रोफेसर शामिल हैं।

दरअसल, इस समय बीटेक में इंफार्मेशन टेक्नालॉजी और कम्प्यूटर सांइस की ज्यादा मांग है। ज्यादातर छात्र इसी दोनों ब्रांच की पढ़ाई में रूचि दिखाते हैं। अन्य बांच से बेहतर कैंपस सेलेक्शन हो, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उद्योग आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

एलएंडटी में ही मिल जाएगी नौकरी

MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
एमएमएमयूटी और एलएंडटी के बीच जो अनुबंध होने जा रहा है, उसमें उद्योग आधारित पाठ्यक्रम में कैंपस चयन को भी रखा गया है। पढ़ाई के बाद एलएंडटी खुद इन छात्रों को योग्यता के आधार पर अपने यहां नौकरी देगी। बीते सत्र में एलएंडटी ने एमएमएमयूटी के 62 छात्रों का चयन पांच से छह लाख के सालाना पैकेज पर किया है।

कुलपति एमएमएमयूटी प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय ने उद्योग आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में लार्सन एंड टूब्रो कंपनी से अनुबंध किया जाएगा। मौखिक सहमति हो चुकी है। लैच मोड तकनीक पर आधारित पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें