फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर चल रही प्रतियोगिताओं के दूसरे चरण में शुक्रवार को कविता लेखन, भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों के प्रथम चरण के विजेताओं के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें 20 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका डॉ. टीएन मिश्र तथा डॉ. प्रकाश प्रियदर्शी ने निभाई। संचालन डॉ. मनीष पांडेय ने किया। नोडल अधिकारी डॉ. कुशल नाथ मिश्र ने बताया कि 23 एवं 25 नवंबर को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता (एकल गायन) एवं एक पात्रीय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे, प्रो. मनोज तिवारी, डॉ. गौरी शंकर, डॉ. अखिल मिश्र, डॉ. मनोज द्विवेदी, डॉ. सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें