फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू: अब 24 तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Sat, 23 Nov 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए फिर से तिथि विस्तारित कर दी गई है। अब विद्यार्थी 24 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


डीडीयू और कॉलेजों समेत प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में इस सत्र में समर्थ पोर्टल के जरिए परीक्षा फॉर्म भरा जाना था। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण में आ रही दिक्कतों को देखते हुए राजभवन ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर पहले की तरह ही फॉर्म भरने का आदेश सोमवार को जारी किया था। स्नातक और परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी पहले ही डीडीयू की वेबसाइट पर फॉर्म भर चुके थे। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश देरी से होने के कारण उनका परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका था। प्रथम सेमेस्टर के बहुत से विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर भी पंजीकरण करा चुके थे। अब उन्हें भी नए सिरे से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फॉर्म पूरित करना है।
उल्लेखनीय है कि डीडीयू में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू हो रही हैं। देरी से प्रवेश के कारण यूजी और पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें