- मकतब इस्लामियात चिंगी शहीद तुर्कमानपुर में आयोजित हुई महफिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मकतब इस्लामियात चिंगी शहीद तुर्कमानपुर में बृहस्पतिवार को छात्रों की महफिल हुई। एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर में हुई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले हाफिज मो. अशरफ, रहमत अली, हाफिज सैफ अली, मो. सिराजुद्दीन, मो. उजैन, मो. सफियान, शिफा खातून, नूर सबा को पुरस्कृत किया गया।
मुफ्ती अख्तर हुसैन ने कहा कि जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है, जिसे यह ज्ञात होता है कि उसे क्या करना है, कैसे करना है और कैसे मंजिल तक पहुंचना है। नायब काजी मुफ्ती मो. अजहर शम्सी ने कहा कि जीवन में सफल होने वाले व्यक्ति हमेशा बड़ा सोचते हैं और हर बड़ा सोचने वाला व्यक्ति परिश्रम के द्वारा एक दिन जरूर सफल होता है।
कारी मो. अनस रजवी ने कहा कि कामयाब होने के लिए तालीम की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है जबकि पालन-पोषण की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत होती है। इसलिए अभिभावकों और शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों की परवरिश पर भी विशेष ध्यान दे।
इस दौरान मौलाना दानिश रजा अशरफी, अली अकबर हुसैन, आकिब अंसारी, हाजी जलालुद्दीन कादरी, गजनफर अली शाह आदि मौजूद रहे।