फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वॉलीबाल में गोरखपुर व बास्केटबाल में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की हार

Fri, 08 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ बास्केटबॉल व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ वाॅलीबाल प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

- आज खेले जाएगा प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज खेल मैदान में चल रही महंत दिग्विजयनाथ राज्य स्तरीय प्राइजमनी पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता में आगरा ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को हरा दिया। वहीं, वालीबाल में आजमगढ़ मंडल ने गोरखपुर मंडल को हराकर आगे की राह बनाई।
महंत अवेद्यनाथ राज्य स्तरीय प्राइजमनी पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को कई मुकाबले हुए। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आगरा ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को 62-41 अंकों से, वाराणसी ने कानपुर को 39-28 अंकों के अंतर से, मेरठ ने आजमगढ़ को 35-25 अंकों से, और वाराणसी ने मेरठ को 68-50 अंकों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़ ने गोरखपुर मंडल को 25-21, 25-13 अंकों के अंतर से, अयोध्या छात्रावास ने बीएलडब्लू को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-18, 25-17 अंकों के अंतर से हराया। आजमगढ़ ने मैनपुरी छात्रावास को 25-09, 25-13 अंकों से, अयोध्या छात्रावास ने स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ को कड़े मुकाबले में 25-19, 24-26, 25-22 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें