फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बना मानव तिरंगा चक्र

Wed, 12 Aug 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
जुबिली इंटर कॉलेज में छात्रों द्वारा निर्मित तिरंगा चक्र।
विज्ञापन
गोरखपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीएमश्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति से प्रेरित मानव तिरंगा चक्र तैयार किया। छात्रों ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में बने अशोक चक्र से प्रेरणा लेकर यह सुंदर और गतिमान चक्र बनाया। छात्रों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक नागरिक में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के पांचवें संस्करण के तहत नौ से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से क्रांतिकारियों के योगदान को याद किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें