फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में अब विद्यार्थी कर सकेंगे पर्यटन एवं आतिथ्य संचालन की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग से जुड़ी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए बीबीए (पर्यटन एवं आतिथ्य संचालन) पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू होने जा रहा है। 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी से संचालित होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने पर्यटन एवं आतिथ्य संचालन कोर्स को अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम के अंतर्गत तैयार किया है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा ताकि वे पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट पेशेवर के रूप में अपनी पहचान बना सकें।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह क्षेत्र रोजगार सृजन, स्थानीय उद्यमिता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ऐसे समय में प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन की मांग निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम की संरचना को इस तरह विकसित किया गया है कि विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ उद्योग आधारित प्रशिक्षण, अत्याधुनिक किचन एवं सर्विस लैब, रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स तथा प्रतिष्ठित संस्थानों में ऑन-द-जॉब अप्रेंटिसशिप का अवसर प्राप्त हो सके। खास बात यह है कि अप्रेंटिसशिप से जुड़े सेमेस्टर के दौरान विद्यार्थियों को स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। इससे वे सीखने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त बनेंगे तथा शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को कम करने में सहायता मिलेगी।


यहां करें संपर्क
पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी एवं समन्वय के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में संपर्क कर सकते हैं।



विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल डिग्री नहीं बल्कि ऐसा कौशल, अनुभव और आत्मविश्वास प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जो उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाए। अप्रेंटिसशिप एंबेडेड बीबीए (पर्यटन एवं आतिथ्य संचालन) कार्यक्रम शिक्षा और उद्योग के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करेगा। इस सत्र से 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। प्रशिक्षित विद्यार्थी होटल, रिसॉर्ट, रेस्तरां, टूर एवं ट्रैवल कंपनियों, एयरलाइंस, क्रूज, इवेंट मैनेजमेंट तथा अन्य आतिथ्य सेवाओं में रोजगार पा सकेंगे।
विज्ञापन

-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें