फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव संपन्न: ममता अध्यक्ष, संजना उपाध्यक्ष और आलोक महामंत्री निर्वाचित

Thu, 31 Aug 2023 05:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

महाविद्यालय के तीन केंद्रों (स्वामी दयानन्द सरस्वती कक्ष, भौतिकी प्रयोगशाला कक्ष तथा वराहमिहिर कक्ष) में मतदान हुआ। दोपहर 2.30 बजे से चुनाव अधिकारियों की ओर से प्रत्याशी / प्रतिनिधियों के समक्ष मतगणना कराई गई। चुनाव अधिकारी हरिकेश यादव ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उनको प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में विजयी पदाधिकारी के साथ चुनाव अधिकारी व महाविद्यालय के शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में बुधवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ममता गौड़, उपाध्यक्ष पद पर संजना सिंह और महामंत्री पद पर आलोक चौहान निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में महज 9 वोट से ममता गौड़ विजयी हुईं। कुल 2867 विद्यार्थियों में से 1948 ने मतदान में भाग लिया।
विज्ञापन


सुबह 8.30 बजे से महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। महाविद्यालय के तीन केंद्रों (स्वामी दयानन्द सरस्वती कक्ष, भौतिकी प्रयोगशाला कक्ष तथा वराहमिहिर कक्ष) में मतदान हुआ। दोपहर 2.30 बजे से चुनाव अधिकारियों की ओर से प्रत्याशी / प्रतिनिधियों के समक्ष मतगणना कराई गई। चुनाव अधिकारी हरिकेश यादव ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उनको प्रमाण पत्र प्रदान किया।

अध्यक्ष पद पर ममता गौड़ अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी शिवम गुप्ता को 9 मतों से पराजित किया। ममता को 954 और शिवम को 945 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर संजना सिंह ने पूजा मद्धेशिया को 131 मतों के अंतर से मात दी। संजना को 1006 वोट प्राप्त हुए, जबकि पूजा को 875 वोट मिले।
विज्ञापन


महामंत्री पद पर आलोक चौहान ने भानु प्रताप सिंह से 22 मतों के अंतर से हराया। आलोक को 1679 तथा भानु प्रताप सिंह को 657 मत प्राप्त हुए। 581 मत प्राप्त कर पूनम यादव तीसरे स्थान पर रहीं। पुस्तकालय मंत्री पद पर सचिन चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें