कुलपति से वार्ता के दौरान छात्रों का हुआ नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 10 जनवरी से होने वाले शोध पात्रता परीक्षा की पद्धति और तिथि के विरोध में बुधवार को सभी छात्र संगठन सड़क पर आ गए। मौके पर पहुंचे कुलपति प्रो राजेश सिंह से छात्रों की नोकझोंक भी हुई।
बुधवार को सुबह करीब 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, समाजवादी छात्र सभा, एनएसयूआई और अंबेडकरवादी छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया।
छात्रों की मांग है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी 10 जनवरी को ही शोध पात्रता परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे में स्थिति को बदला जाना जरूरी है। वही पहली बार होम बेस्ड ऑनलाइन प्राक्टर्ड विधि से होने वाली ऑनलाइन परीक्षा से गड़बड़ी की गुंजाइश ज्यादा है। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी नेटवर्क के अभाव में इस परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।