फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को बीएड प्रवेश परीक्षा दिलाने जा रहा था पिता, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत

Sun, 09 Aug 2020 11:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के फोरलेन पर हर्रैया थाने के महूंघाट गांव के सामने ट्राला की चपेट में आकर बाइक सवार 22 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रुधौली थाने के गोविंदपुर निवासी इंद्रदेव चौधरी अपनी पुत्री किरण वर्मा को बाइक पर बैठा कर बीएड प्रवेश परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्राला की चपेट में आने से बाइक सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें