फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कटे तार से घर में उतरा करंट, छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के डेफरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह करंट की चपेट में आने से 10वीं के छात्र राज भारद्वाज (14) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

डेफरा निवासी राम जीतन का पुत्र राज सुबह करीब 6:30 बजे घर की दीवार में लगे सरिए पर कपड़ा टांग रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल गोरखपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के पोल से घर तक गए केबल में कट लगा था। इसके कारण करंट घर के पिलर में लगे सरिए तक पहुंच गया और पूरे घर में फैल गया। इसी दौरान राज करंट की चपेट में आ गया। राज दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। राज ने इसी वर्ष कुसमौल इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा में प्रवेश लिया था। घटना की सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने जिला अस्पताल में पंचनामा की कार्रवाई की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें