फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम-सीएम की आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम-सीएम की आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोपित छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अरुण कुमार यादव गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे रविवार को निलंबित कर दिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र के परिसर एवं छात्रावास में प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई अनुशासनात्मक कमेटी की रिपोर्ट पर हुई। पुलिस ने आरोपित को चौरीचौरा क्षेत्र स्थित पंडितपुरा गांव से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कैंट अनिल उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। मामले में केस दर्ज करके गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की मुलाकात हाल के दिनों में नई दिल्ली में हुई थी। इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आरोपित छात्र अरुण कुमार यादव ने इसी फोटो से छेड़छाड़ की और एक एप की मदद से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को लखनऊ से मिली तो हड़कंप मच गया। रविवार को विश्वविद्यालय कार्यालय खोले गए और अनुशासनात्मक कमेटी ने मामले की छानबीन की। मामला सही मिला तो विश्वविद्यालय अध्यादेश के उल्लंघन करने के आरोप में छात्र को निलंबित कर दिया गया।
विश्वविद्यालय के पीआरओ सेल की तरफ से बताया गया कि जांच के लिए अनुशासनात्मक कमेटी ने छात्र अरुण कुमार यादव से उसके मोबाइल नंबर 7007460295 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बंद मिला। अब नोटिस जारी करके छात्र से जवाब मांगा गया है। सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो छात्र को विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जा सकता है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कैंट पुलिस ने छात्र के खिलाफ भावना को ठेस पहुंचाने, छल करने और आईटी एक्ट के उल्लंघन की धारा में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस सिलसिले में छात्र का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें