फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल-कॉलेज के पास बढ़ी सख्ती, बाजार में भी मनचलों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़खानी के मामले के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। स्कूल-कॉलेज के पास निगरानी बढ़ा दी गई है, इसके साथ ही पुलिस की टीमें छात्राओं से बात कर उनसे फीडबैक ले रही है। बाजार में भी टीमें गश्त कर मनचलों की निगरानी कर रही हैं। एम्स परिसर और हॉस्टल की तरफ भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है।
विज्ञापन

बुधवार को कैंट इलाके में महिला पुलिसकर्मी स्कूल और कॉलेज परिसर के बाहर तैनात दिखीं। छात्राओं से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और साथ ही उन्हें जागरूक भी किया। ताकि किसी भी मुसीबत में फंसने पर वह कैसे सूचना दें। बक्शीपुर में टीम ने एडी कन्या इंटर कॉलेज के पास छात्राओं को जागरूक किया। यूनिवर्सिटी और हॉस्टल के पास भी निगरानी बढ़ाई गई है। बिलंदपुर में छात्रावास में रहने वाली छात्रा पूजा सिंह ने बताया कि हमलोग कॉलेज से आने के बाद शाम के समय बाहर निकलते हैं। पहले कई बार कुछ लड़के बाइक से घूमते नजर आते थे लेकिन अब कम हो गया है। महिला पुलिसकर्मी इस तरह गश्त करती नजर आती हैं।
शाम के समय टीमें बाजार में गश्त कर रही हैं। बुधवार की शाम सात बजे के करीब मोहद्दीपुर में लड़कियां सामान्य तरीके से खरीदारी करती नजर आईं। बाइक से पुलिसकर्मी आसपास घूमते नजर आए। कुनराघाट से ऑरियन मॉल आई शिवांगी ने बताया कि शाम के समय घर से निकलती हूं। अकेले आने-जाने में किसी प्रकार का डर नहीं लगता है। पुलिस की टीमें हर जगह घूमती रहती हैं। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि एम्स, गोरखपुर विश्वविद्यालय, स्कूल-कॉलेज के आसपास में निगरानी बढ़ाई गई है। महिला पुलिसकर्मी जाकर छात्राओं को जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही मनचलों पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। कोई भी व्यक्ति यदि कहीं संदिग्ध दिख रहा है तो उससे पूछताछ की जा रही है। शाम के समय बाजार में टीमें नियमित गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें