फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आवारा कुत्तों में लगेगी माइक्रोचिप, तैयार होगा डिजिटल डेटाबेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में तेजी से बढ़ रही आवारा और निराश्रित कुत्तों की संख्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। समस्या से निपटने के लिए नगर निगम अब तकनीक की मदद लेने जा रहा है। इसके तहत शहर में कुत्तों की पहचान और प्रबंधन के लिए माइक्रोचिप लगाने और उनका डिजिटल डाटा तैयार करने की नई व्यवस्था शुरू की जाएगी। इस योजना की शुरुआत आक्रामक कुत्तों से की जाएगी और इसके लिए नगर निगम ने टेंडर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में लगभग 5000 आक्रामक निराश्रित कुत्तों में माइक्रोचिप लगाई जाएगी। इस माइक्रोचिप के माध्यम से प्रत्येक कुत्ते की एक विशिष्ट पहचान तैयार होगी, जिसमें उसकी नसबंदी, रेबीज टीकाकरण और स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज रहेगी। यह सभी जानकारी एक डिजिटल डाटाबेस में सुरक्षित रखी जाएगी, जिससे कुत्तों के प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीके से संचालित किया जा सकेगा।
शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। सुबह और देर रात सड़कों पर निकलना कई स्थानों पर जोखिम भरा हो जाता है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 300 से अधिक लोग कुत्तों के काटने की घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राबिन चंद्रा ने बताया कि माइक्रोचिपिंग के जरिये शहर में मौजूद निराश्रित कुत्तों की वास्तविक संख्या का आकलन भी किया जा सकेगा। इससे नसबंदी और टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के साथ-साथ संसाधनों का बेहतर प्रबंधन भी संभव होगा।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से कुत्तों के व्यवहार और आक्रामकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें