फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तीन बार भेजे गए सैंपल हुए खराब, नहीं पता चला पाया स्ट्रेन

Mon, 31 May 2021 09:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • नया स्ट्रेन का पता लगाने के लिए भेजा गया सैंपल
  • बीआरडी के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग ने भेजा था सैंपल
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में दूसरी लहर में कोरोना का नया स्ट्रेन पता करने के लिए भेजे गए सैंपल तीन बार खराब हो चुके हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग ने चौथी बार 22 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईजीआईबी (इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी) दिल्ली के लिए भेजा है। इस बार उम्मीद जताई गई है कि जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिए कोरोना के नए स्ट्रेन की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर के शुरुआती दौर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग ने नए स्ट्रेन की जांच के लिए मुंबई और अन्य राज्यों से आए चार लागों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा था। लेकिन कई दिनों तक केजीएमयू में जांच नहीं हुई तो सैंपल खराब हो गए।

इसके बाद दूसरी बार 29 लोगों के नमूने लिए गए। इस बार आईजीआईबी दिल्ली में जांच के लिए नमूने गए। लेकिन दूसरी बार भी जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच नहीं हो सकी। इसके बाद फिर से तीसरी बार दो विदेश से आए लोगों के नमूने लेकर आईजीआईबी दिल्ली को भेजा गया। लेकिन इस बार भी समय से जांच नहीं हो सकी और सैंपल खराब हो गए।
विज्ञापन


माइक्रोबॉयोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि चौथी बार 22 लोगों के सैंपल जांच के लिए आईजीआईबी भेजे गए हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि जिले में कौन सा स्ट्रेन लोगों को प्रभावित किया है। तीन बार सैंपल सही समय पर जांच न होने की वजह से खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें