फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज के इस पार्क को दिया जा रहा नया रूप, इस वजह से इसकी खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Mon, 15 Jun 2020 05:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • झुला, फव्वारा, लाईटिंग से सुसज्जित होगा आंबेडकर पार्क
  • पार्क को सवराने का काम तेजी पर, 35 लाख की रकम होगी खर्च
विज्ञापन
आंबेडकर पार्क। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के शहरवासियों को जल्द ही मनोरंजन के लिए एक बेहतर पार्क मिलेगा। इसमें विभिनन्न तरह की सुविधाएं होंगी। बच्चों को खेलने कूदने के साधन के लिए पार्क में खास तरह के झूले लगाए जाएंगे। पार्क के सुंदरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से पार्क को संवारने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को सौंप दी गई है। आने वाले दिनो में यह पार्क झूला, फव्वारा, लाईटिंग से सुसज्जित होगा।

विज्ञापन


लंबे समय के बाद आंबेडकर पार्क को अब संजीवनी मिली है। इस पार्क को लगभग 35 लाख की लागत से सुधारने की पहल की गई है। इस धनराशि से झूला, फव्वारा, शौचालय निर्माण, बाउंड्री, घास लगाने समेत लाइटिंग आदि का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने बताया कि पार्क को संवारने का काम तेजी से चल रहा है। बेहतर ढंग से पार्क को सजाया जाएगा। पार्क में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए यहां हर सुविधा रहेगी। बेहतर ढंग से लाइटिंग की जाएगी। रात में पार्क की छटा अद्भूत होगी।
 
वर्ष 1996 में मिली थी पार्क की सौगात
वर्ष 1996 में शहर के लोगों को एक पार्क की सौगात मिली थी। उस वक्त पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूला, बैठने के लिए चार जगह बेंच और चारों तरफ लोहे की जाली लगाई गई थी। कुछ दिन तक कर्मचारी भी इसकी देख-रेख में बहुत ध्यान देते थे, लेकिन कुछ साल बाद ही पार्क के सारे उपकरण देख-रेख के अभाव में टूट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें