फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरात में बवाल करने वालों की तलाश में गई पुलिस पर हुआ था पथराव, एक गिरफ्तार

Tue, 09 May 2023 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

6 मई की रात में डायल 112 पर सुशीला देवी के घर बरात में मारपीट करने की सूचना आई थी। सूचना पर हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर गया तो वहां पर बरात में कुछ लोगों द्वारा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास शराब पीने और पास में ही दूल्हे की गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर के मोहनापुर चौकीदार टोला में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास शराब पीने को लेकर हुए विवाद और पुलिस पर पथराव के मामले में भी केस दर्ज कर लिया गया। चौकी इंचार्ज पादरी बाजार कुंवर गौरव सिंह की तहरीर पर सपा पार्षद प्रत्याशी मुलायम यादव, रोहित यादव, विमला देवी, ढेला, लखनी, विवेक, अमन व अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी को लोकसेवक के काम में बाधा डालने, लोक सेवक पर आपराधिक हमला करने, मानव जीवन को संकट में डालने और मारपीट की धारा का आरोपी बनाया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहपुर के चौकीदार टोला निवासी सतीश कुमार राव के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज कुंवर गौरव सिंह ने दिए तहरीर में लिखा है कि 6 मई की रात में डायल 112 पर सुशीला देवी के घर बरात में मारपीट करने की सूचना आई थी। सूचना पर हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर गया तो वहां पर बरात में कुछ लोगों द्वारा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास शराब पीने और पास में ही दूल्हे की गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में पुलिस मलिन बस्ती में गई तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही अमन सिंह, प्रवीण यादव और अजय यादव को चोटें आई हैं। मुलायम यादव, रोहित यादव, विमला देवी, माया, ढेला, लखनी आदि द्वारा लोगों को उकसाया गया, जिससे घटना हुई। पुलिस चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें