फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सहजनवां से भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव, मामला दर्ज

Mon, 07 Dec 2020 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के अनंतपुर चौराहे के पास रविवार की शाम सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय की गाड़ी पर पथराव की खबर है। गाड़ी में उनके बेटे दिगंबर पांडेय व उनके परिजन थे। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई। गाड़ी पर पत्थर लगे हैं। दिगंबर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विधायक शीतल पांडेय की चाची का बीते दिनों निधन हो गया था। रविवार को हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पिपराहेमा में उनके निवास स्थान पर ब्रह्मभोज था। विधायक के बेटे दिगंबर पांडेय और परिवार के अन्य लोग शहर से ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे।

शाम सात बजे के करीब वे गोरखपुर लौट रहे थे। अनंतपुर चौराहे के पास अराजक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। पथराव से घबराए चालक ने गाड़ी रोक दी और अराजक तत्वों के पास गया तो वे उससे उलझ गए।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना विधायक को दी। उनके सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जबतक पुलिस पहुंचती, आरोपित फरार हो गए थे। विधायक के बेटे दिगंबर पांडेय ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें