फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घोड़ा चुराकर पैदल निकला, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा। घर के सामने बंधा घोड़ा बृहस्पतिवार रात में चोरी हो गया। घोड़ा-बग्गी चलाने वाले मालिक ने पुलिस से शिकायत की तो बेलीपार पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार सुबह महावीर छपरा चौराहे के पास से युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से घोड़ा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बेलीपार थाना क्षेत्र के बेतऊआ उर्फ चनऊ निवासी सुरेंद्र यादव घोड़ा-बग्गी चलाते हैं। उनके पास छह घोड़े हैं जिन्हें वह घर के सामने बांधकर रखते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति एक घोड़े को खोलकर ले गया। सुबह घोड़ा गायब मिला तो उन्होंने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विकास कुमार निवासी बहीडाड़ी वार्ड नंबर एक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का घोड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें