55 केंद्रों पर 2.45 लाख
जिले में 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को 55 केंद्रों पर कुल 10 पालियों में होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में 2.45 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। एक पाली में 24,500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा के लिए 400 पुरुष, 110 महिला सिपाही व 100 दरोगा की ड्यूटी लगी है। सीओ, थानेदार व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। क्राइम ब्रांच, एसओजी के साथ ही एसटीएफ की टीम भी सक्रिय रहेगी।
केंद्रों पर लगे 1100 सीसीटीवी कैमरे
परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने सभी केंद्रों पर करीब 1100 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं। इसे परीक्षा के बाद एजेंसी निकलवा लेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी भर्ती परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इसे पुलिस के कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है। वहां बैठे अधिकारी इसके जरिए निगरानी करेंगे। परीक्षा के लिए किसी निजी कॉलेज को केंद्र नहीं बनाया गया है। इसमें सरकारी कॉलेज के शिक्षकों की ही डयूटी लगाई गई है।