फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो दिन निरस्त रहेगी गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, कुछ और ट्रेनों का भी बदला रूट- जानें क्यों

Thu, 22 Aug 2024 04:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

नई लाइन निर्माण के चलते ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक के चलते बांद्रा टर्मिनस से दो व नौ सितंबर को चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से तीन एवं 10 सितंबर को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
रेल( सांकेतिक) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटनी मुड़वारा-बीना खंड पर तीसरी लाइन का निर्माण कार्य कराया जाना है। दमोह स्टेशन पर प्री-नाॅन इंटरलाॅकिंग एवं नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ब्लॉक के चलते बांद्रा टर्मिनस से दो व नौ सितंबर को चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से तीन एवं 10 सितंबर को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।

इसके अलावा गोरखपुर से 25 अगस्त से 12 सितंबर के बीच चलने वाली गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस और अहमदाबाद से 10 व 11 सितंबर को चलने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कटनी-बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा स्टेशनों पर नहीं रहेगा। इस गाड़ी का दो मिनट का अस्थाई ठहराव कटनी स्टेशन पर रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें