पुलिस लाइंस में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) का नया भवन बनेगा। इसके लिए 1,800 स्कवायर फीट जमीन चिह्नित कर ली गई है। जिसमें ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।
एसटीएफ का भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। तीन मंजिला भवन बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। अभी ठेकेदारों के पेपरों की जांच की जा रही है। उसके बाद फाइनेंसियल बीट खोला जाएगा।
जिस ठेकेदार का टेंडर कम होगा, उसे ठेका दिया जाएगा। इसके बाद अनुबंध का गठन किया जाएगा। अनुबंध का गठन होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। काम शुरू होने के बाद उसे छह महीने में पूरा करना होगा।
निर्माण खंड भवन अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग एसटीएफ का नया कार्यालय पुलिस लाइंस में बनवाने जा रहा है। 2.52 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कार्यालय को छह महीने में बनाकर तैयार कर देना है। इसका काम मार्च से शुरू हो जाएगा।