फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार वर्ष से फरार गांजा तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा, एनसीबी ले गई फैजाबाद

Wed, 05 Apr 2023 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि कुशीनगर जिले के सेवरही थानाक्षेत्र स्थित जानकीनगर निवासी दिनेश कुमार गुप्ता विंध्यवासिनी पार्क के पास मौजूद है। पिछले चार वर्ष से दिनेश एनसीबी की लखनऊ इकाई को चकमा दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार वर्ष से फरार गांजा तस्कर को एसटीएफ गोरखपुर ने मंगलवार सुबह विंध्यवासिनी पार्क के पास गिरफ्तार किया। आरोपी कुशीनगर जिले का रहने वाला है। उसे लखनऊ से आई एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम दोपहर बाद अपने साथ फैजाबाद ले गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जाएगा।

विज्ञापन


एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि कुशीनगर जिले के सेवरही थानाक्षेत्र स्थित जानकीनगर निवासी दिनेश कुमार गुप्ता विंध्यवासिनी पार्क के पास मौजूद है। पिछले चार वर्ष से दिनेश एनसीबी की लखनऊ इकाई को चकमा दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर आएंगे सीएम, देंगे एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
विज्ञापन


सूचना पर एसटीएफ की टीम ने दिनेश को गिरफ्तार किया। जानकारी मिलने के बाद लखनऊ से पहुंची एनसीबी की टीम उसे अपने साथ ले गई। एसटीएफ के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दिनेश गुप्ता व उसके साथी मनोज चौधरी गांजा की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन


तीन सितंबर 2019 को ओडिशा से एक ट्रक गांजा लेकर दोनों फैजाबाद जा रहे थे। एनसीबी की टीम ने ट्रक को फैजाबाद में पकड़कर 1135 किलो गांजा के साथ चालक धानिक व जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ट्रक पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद दिनेश और मनोज फरार हो गए थे। इसके बाद से इनकी तलाश की जा रही थी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें