फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सौतेली मां बनी हैवान, मासूम बच्ची को सजाया, फिर घर के देव स्थल पर दी बलि; कुल्हाड़ी से धड़ से अलग किया सिर

Wed, 25 Feb 2026 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में नई नवेली सौतेली मां हैवान बन गई। सौतेली मां ने तीन साल की मासूम की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मासूम का सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या से पहले आरोपी महिला ने बच्ची को सजाया, फिर घर के देव स्थल पर बली दी।
विज्ञापन
gorakhpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके के ग्राम इमलिया उर्फ विजहरा में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नवविवाहित सौतेली मां ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उनकी तीन साल की बेटी अदिति थी। 

बच्ची की देखभाल और घर संभालने के लिए उन्होंने 25 जनवरी 2026 को सहजनवां इलाके से दूसरी शादी की थी। शादी के करीब एक महीने बाद ही यह खौफनाक घटना हो गई।

तेल और सिंदूर लगाकर किया तैयार
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 12 बजे महिला ने बच्ची को तेल और सिंदूर लगाकर तैयार किया। इसके बाद उसे घर के अंदर बने देवस्थान पर ले गई। वहां कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। कुछ ग्रामीण इसे बली देने की घटना भी मान रहे हैं।

 

घर में हलचल होने पर पिता को हुआ शक
घर के अंदर हलचल होने पर बाहर सो रहे पिता त्रिवेणी मौर्य को शक हुआ। जब उन्होंने फोन किया और अंदर जाकर देखा तो घटना का पता चला। शोर मचाने पर आरोपी महिला भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें