फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा पर सवाल: स्कूल या गोदाम? बरामदे में बर्तन-बोरे, बच्चे पढ़ रहे कीचड़ में; स्कूल में घूम रहीं बकरियां

Sat, 18 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो रजनी ओझा, गोरखपुर

सार

विद्यालय के बाहर का नजारा भी कम चिंताजनक नहीं है। स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और बारिश का पानी भरा हुआ है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बच्चे और शिक्षक दोनों इन्हीं के बीच से होकर क्लास तक पहुंचते हैं। आज कल बरसात का मौसम है, इसलिए समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय में कब्जा कर रखा सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बीच स्थित जटेपुर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय स्कूल कम गोदाम ज्यादा नजर आता है। बरामदे में सामान भरा पड़ा है। कमरों तक में कब्जे हैं। कीचड़, गंदगी से होकर ही यहां पहुंचा जा सकता है। ऐसी बदहाली और कब्जे के बीच नौनिहाल यहां पढ़ाई कर रहे हैं। सरकारी स्कूल के इस हाल से जिम्मेदार बेखबर हैं, उनका कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है, कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर में 12:30 बजे मौके पर जाकर पड़ताल की गई तो पता चला विद्यालय के बरामदे और कुछ कमरों पर लंबे समय से बाहरी लोगों का कब्जा है। परिसर में घरेलू सामान, बोरे, बर्तन और अन्य सामग्री रखी हुई है। कहीं बर्तन धोए जा रहे हैं तो कहीं बकरियां घूमती नजर आती हैं।

स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। मौके पर एक सहायक मौजूद था, पर उसने अपना नाम बताने से इन्कार कर दिया। बताया कि 49 बच्चे यहां पढ़ते हैं और चार टीचर तैनात हैं। स्कूल के बाहर मौजूद अभिभावक संतोष कुमार ने कहा कित इस विद्यालय का वातावरण शिक्षा के अनुकूल नहीं दिखता।

बच्चों को कक्षाओं तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। बरामदों और कमरों पर कब्जे के कारण स्कूल की नियमित गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। पार्वती देवी ने कहा कि लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है लेकिन अब तक न तो कब्जा हटाया गया और न ही विद्यालय परिसर को व्यवस्थित करने का कोई उपाय ही हुआ है।

सिर्फ तस्वीर ही काफी है...
विद्यालय के बाहर का नजारा भी कम चिंताजनक नहीं है। स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और बारिश का पानी भरा हुआ है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बच्चे और शिक्षक दोनों इन्हीं के बीच से होकर क्लास तक पहुंचते हैं। आज कल बरसात का मौसम है, इसलिए समस्या और बढ़ गई है।

छोटे-छोटे बच्चों को गंदे पानी और फिसलन भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय, जटेपुर में कब्जे की शिकायत संज्ञान में आई है। मामले की जांच कराई जाएगी। बच्चों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी: धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें