फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्लेड के काटी मच्छरदानी, 2 वर्ष की बच्ची के अपहरण की कोशिश- हथौड़ा दिखाकर परिवार को डराया; गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बुधवार रात करीब एक बजे रियाजुद्दीन उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने ब्लेड से मच्छरदानी काटकर सो रही उनकी बुआ की दो वर्षीय नतिनी के अपहरण की कोशिश की। आहट सुनकर परिवार के लोग जाग गए और बच्ची को ले जाने का विरोध किया। इस पर आरोपी ने हथौड़ा दिखाकर सभी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में घुसकर दो वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश और परिवार को हथौड़ा दिखाकर धमकाने के आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ निवासी रियाजुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर बाइक के साथ पकड़ा।

विज्ञापन


मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे का है। भटहट निवासी अरमान अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बुधवार रात करीब एक बजे रियाजुद्दीन उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने ब्लेड से मच्छरदानी काटकर सो रही उनकी बुआ की दो वर्षीय नतिनी के अपहरण की कोशिश की।

आहट सुनकर परिवार के लोग जाग गए और बच्ची को ले जाने का विरोध किया। इस पर आरोपी ने हथौड़ा दिखाकर सभी को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचने पर वह बच्ची को छोड़कर छत के रास्ते भाग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और क्षेत्र में घेराबंदी कर बैरियर तिराहे के पास आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि रियाजुद्दीन का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के बाद उसकी पत्नी ससुराल छोड़कर चली गई थी। पत्नी के बारे में जानकारी करने के लिए वह उसके ननिहाल पहुंचा था, जहां उसने यह घटना की। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी विवादों में रहा है।

बीते 26 मई को पत्नी को बुलाने की मांग को लेकर वह भटहट कस्बे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। पुलिस के समझाने और पत्नी के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरा था। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें